फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गीता भुक्कल की कथित टिप्पणी पर माफी की मांग

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल की टिप्पणी का विरोध करते भगवान परशुराम
विज्ञापन
गन्नौर। राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल की कथित टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज ने रोष जताया है। भगवान परशुराम युवा परिवार के सदस्यों ने इस टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने गीता भुक्कल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान जस्सा पंडित ने कहा कि विधानसभा जैसे गरिमापूर्ण सदन में अमर्यादित भाषा शोभा नहीं देती। उन्होंने जोर दिया कि ब्राह्मण समाज सभी वर्गों का सम्मान करता है।
जस्सा पंडित ने गीता भुक्कल से अपने शब्दों पर पुनर्विचार कर समाज से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान महासचिव प्रदीप वशिष्ठ, पूर्व पार्षद सुशील, सचिन मुदगिल, प्रवीण आत्रेय और आशीष कौशिक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें