फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में डिलिवरी के बाद महिला को रक्तस्राव, ड्यूटी बदलते ही चिकित्सक ने कर दिया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार रात गांव बड़ौली की रहने वाली महिला संग प्रसव के बाद लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। डिलिवरी के दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद महिला को ज्यादा रक्तस्राव शुरू हो गया, लेकिन परिजनों के कहने पर स्टाफ नर्स ने उपचार करने से मना दिया। मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के एक घंटे बाद चिकित्सक ने आकर महिला का उपचार करने की बजाय नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में पहुंचने पर महिला को प्रसूति विभाग में भर्ती कराया गया। वहीं परिजनों ने चिकित्सा कर्मियों पर बच्ची होने पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव बड़ौली की रहने वाली रेनू को प्रसव पीड़ा तेज होने पर परिजन सोमवार रात उसे डिलिवरी कराने के लिए पीएचसी मुरथल में लेकर पहुंचे। जहां पर रेनू ने डिलिवरी के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया। महिला के पति नीरज ने बताया कि बच्ची होने की खुशी में पीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स ने उससे बधाई के नाम पर 1000 रुपये मांग लिए। इसके बाद उसने स्टाफ नर्स को 500 रुपये दे दिए। डिलिवरी के कुछ देर बाद पत्नी रेनू को दोबारा रक्तस्राव शुरू हो गया। ज्यादा रक्तस्राव होने पर उसने चिकित्सक को पत्नी की देखभाल करने को कहा तो उसने पत्नी का उपचार करने से मना कर दिया। मंगलवार सुबह सात बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद स्टाफ नर्स वहां से चली गई। उसके एक घंटे बाद चिकित्सक ने आने पर पत्नी का उपचार करने की बजाय उसे नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने पत्नी व बच्चे को प्रसूति विभाग में भर्ती कर लिया और उसका उपचार करना शुरू कर दिया। महिला के पति नीरज ने बताया कि वह इस संबंध में सीएम विंडो व सिविल सर्जन को शिकायत देकर जांच की मांग करेंगे।
वर्जन
पीएचसी मुरथल में डिलिवरी के उपरांत महिला संग लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। जिसमें किसी की लापरवाही मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय छिक्कारा, एसएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें