फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जजपा की बीएलए-2 बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

विज्ञापन
फोटो: : सोनीपत के मुरथल ​स्थित एक ढाबे पर राई विधानसभा क्षेत्र के जजपा कार्यकर्ताओं को संबो​
विज्ञापन
सोनीपत। जननायक जनता पार्टी (जजपा) की ओर से बुधवार को मुरथल स्थित एक ढाबे पर राई विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर पर नए मतदाताओं के वोट बनवाने और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता राई हल्का अध्यक्ष मास्टर दिनेश चौहान और बिजेंद्र आंतिल ने की। वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, रविंद्र सांगवान और जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा भी मौजूद रहे।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 24 सितंबर को प्रदेशभर में चौधरी देवीलाल की प्रतिमाओं की सफाई और आवश्यकतानुसार मरम्मत कराई जाएगी। 25 सितंबर को देवीलाल की 113वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। पार्टी की ओर से प्रत्येक जिले में प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं के सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि राजनीति में नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और कांग्रेस नेताओं भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी राजनीतिक टिप्पणी की। हुड्डा से जुड़े मामलों को लेकर लगाए गए उनके आरोपों को उन्होंने भाजपा के साथ राजनीतिक संबंधों से जोड़ते हुए सवाल उठाए।
दुष्यंत ने प्रदेश में अपराध और विकास को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने खरखौदा की मारुति परियोजना और हिसार एयरपोर्ट को जजपा शासनकाल की उपलब्धियां बताया। उन्होंने 2,000 रुपये से अधिक के मर्चेंट यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाने के फैसले का विरोध किया। यह शुल्क 15 अक्टूबर से कुछ मर्चेंट लेनदेन पर लागू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें