फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की महिला को कमरा दिलाने के बहाने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की रहने वाली महिला ने सोनीपत के युवक पर कमरा दिलाने के बहाने होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली की महिला ने महिला थाना पुलिस को बताया कि वह सोनीपत शहर में नौकरी की तलाश में आई थी। नौकरी व आवास के लिए कमरे की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अशोक के साथ हुई। अशोक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद उसे नौकरी व कमरा दिलाने का झांसा देकर बुलाया। वह उसे एक होटल में ले गया। जहां उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को अवगत कराया। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें