फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली की टीम ने जम्मू-कश्मीर को 23-9 से हराया

Fri, 31 Mar 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 53- गांव सिसाना के राजकीय विद्यालय में पहली सीनियर नेशनल फास्ट फाइव नेटबॉल प्रतियोगिता का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव सिसाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहली सीनियर नेशनल फास्ट फाइव नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश सचिव आईएएस जगदीप सिंह ने किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों वर्गों की 27 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं।
हरियाणा के पूर्व खेल निदेशक आईएएस जगदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने हरियाणा व राजस्थान सहित विभिन्न प्रदेशों की खेल पॉलिसी बनवाई है। अब वहां पर भी खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। युवा खेलों में भाग लेकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। पहले दिन के मुकाबलों में महिला वर्ग में केरल की टीम ने मध्यप्रदेश की टीम को 7-32 से हराया। दिल्ली की टीम ने जम्मू-कश्मीर को 23-9 और बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 16-14 से कड़े मुकाबले में मात दी। आसाम की टीम ने पश्चिम बंगाल की टीम को 30-15 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुरुष वर्ग के मुकाबलों में केरल ने गोवा को 31-8 और पश्चिम बंगाल ने आसाम को 18-14 से हराया। अरुणाचल प्रदेश की टीम ने जम्मू-कश्मीर की टीम को 21-15 व चंडीगढ़ ने मध्यप्रदेश को 22-20 और उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश 35-28 से मात दी। छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 37- 12 और पुडुचेरी ने बिहार को 18 के मुकाबले 22 अंकों से हराया। इस मौके पर हरिओम कौशिक, डीएसओ शर्मिला राठी, अशोक कुमार, प्राध्यापक जितेंद्र सैनी, बबीता, दर्शना, प्रशिक्षक देवेंद्र दहिया, बिजेंद्र सिंह व गिरीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें