फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Fri, 18 Jul 2014 12:49 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 तलाकशुदा महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के एक जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि सुभाष चौक निवासी नवनीत सिंह का उसके घर आना-जाना था। नवनीत सिंह दिल्ली पुलिस का जवान है। पीड़िता की शादी नरेला में र्हुई थी। जहां पति से अनबन के बाद वह वापस मायके आ गई। महिला का कहना है कि तलाक के बाद उसका सामान उठाकर लाने और अन्य कार्यों में नवनीत ने उसकी मदद की थी। जिससे उसके प्रति उसकी सहानुभूति हो गई। करीब चार वर्ष पहले नवनीत ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके  साथ दुष्कर्म किया। ज्यादातर समय उनके घर पर ही रहा है। पहले तो उसने नवनीत से शादी करने की बात कही तो वह पहले उसकी बहन की शादी होने की बात कहता रहा। इसी दौरान उसे पता चला कि नवनीत ने शादी कर ली है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत पर जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को पीड़िता मेडिकल कराया गया। पुलिस के अनुसार जांच जारी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें