फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सौंपा फैक्टरी मालिक का शव

Wed, 24 Apr 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार रोड स्थित नट बोल्ट फैक्टरी के मालिक 39 वर्षीय अतुल चावला की हत्या हुई या उसने नहर में कूदकर आत्महत्या की, इसका मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद भी खुलासा नहीं हो सका। दिल्ली पुलिस बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करके देगी। यह कहना है कि रोहतक के आर्य नगर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार का, जिनकी देखरेख में मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद शव दिल्ली से रविदास नगर स्थित नट-बोल्ट के कारोबारी रवींद्र चावला के घर लाया गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घर ले जाया गया। शनिवार को रविदास नगर निवासी रवींद्र चावला ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी थी कि उसका बेटा अतुल चावला सुबह 11 बजे घर से फैक्टरी जाने की कहकर कार से गया था। देर रात तक वापस नहीं आया। उसका मोबाइल फोन भी उसी दिन 5 बजे से बंद हो गया।
अगले दिन रविवार को उसकी कार सोनीपत जिले में रोहट गांव के पास नहर किनारे खड़ी मिली थी। सोमवार को पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश की तो शव दिल्ली में हैदरपुर हेड के पास कार से 22 किलोमीटर दूर जाल में उलझा मिला। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने ही शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें