फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 29 और 31 को रद्द रहेगी

Fri, 23 Jan 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुरानी दिल्ली से चलकर अमृतसर जाने वाली दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस (14679-80) 29 और 31 जनवरी को रद्द रहेगी। साथ ही सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें पंजाब में रूट डायवर्ट कर चलेंगी। अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में सोनीपत से पंजाब आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की ओर से पंजाब में अमृतसर-जालंधर सिटी सेक्शन के पुल संख्या 28 पर गार्डर बदला जाएगा। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
पंजाब में 27 व 29 जनवरी तक संभलपुर-जम्मूतवी जंक्शन एक्सप्रेस को रूट बदलकर चलाया जाएगा। यह ट्रेन जालंधर कैंट, मुकेरियां व पठानकोट होकर जाएगी। 29 व 31 जनवरी को पठानकोट-दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस (22430) को मुकेरियां, जालंधर कैंट व लुधियाना जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन

29 जनवरी को पश्चिम एक्सप्रेस व अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को 60 मिनट देरी से अमृतसर रवाना किया जाएगा। ट्रेनों को रास्ते में भी 30 मिनट रोका जाएगा। अमृतसर-मुंबई सीएमएसटी एक्सप्रेस को 30 मिनट रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को 45 मिनट रास्ते में रोका जाएगा।
31 जनवरी को अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से अमृतसर रवाना होगी। 40 मिनट रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। अमृतसर-मुंबई सीएमएसटी एक्सप्रेस को 40 मिनट देरी से अमृतसर रवाना किया जाएगा। 35 मिनट इसे रास्ते में रोका जाएगा।
अगले सप्ताह अमृतसर-जालंधर सिटी सेक्शन के पुल संख्या 28 पर गार्डर बदले जाने हैं। इस स्थिति में 27 जनवरी से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। पुल पर काम पूरा होने के बाद 1 फरवरी से ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलाई जाएंगी। इस बीच यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें