फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दीपिका मिस टैलेंट तो भूमिका के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज

Sun, 29 Sep 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में शनिवार को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रस्तुतियां देकर रंग जमा दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य गीता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

फ्रेशर पार्टी में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। डीजे की धुन पर छात्राओं ने हरियाणवी व अन्य सांस्कृतिक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी, जिन्हें देख दर्शक दीर्घा में बैठी छात्राएं भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाई। फ्रेशर पार्टी में मिस फ्रेशर का खिताब भूमिका ने जीता। इसके अलावा मिस टैलेंट दीपिका रही, मिस कैटवॉक दिव्या, मिस पर्सनालिटी भावना, मिस सुंदरी साक्षी व मिस यूनिक का खिताब तनीशा ने हासिल किया। प्राचार्य ने सभी को सैशे एवं क्राउन पहनाकर सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं ने अपने नृत्य की प्रस्तुतियों से पार्टी में चार चांद लगाए। निर्णायक की भूमिका डॉ. प्रवेश व सुमन ने निभाई। इस दौरान प्राध्यापिका कंचन, डॉ. हेमलता, डॉ. निशा, डॉ. नीलम, सोनिया, संगीता, किरण, कविता, रीना के साथ ही शिक्षक व गैर शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें