फोटो. शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, पीपली में प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद में हिस्सा ले
- फोटो : Archive
खरखौदा। शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, पीपली में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। विभिन्न दौड़, कूद और गोला फेंक स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र दीपांशु और महिला वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तानिया को बेस्ट एथलीट चुना गया।
महिला वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम, खुशी द्वितीय और संविता तृतीय रहीं। 400 मीटर में तानिया प्रथम, रीमा द्वितीय और परमिला तृतीय रहीं। लंबी और ऊंची कूद में भी तानिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष के दीपांशु प्रथम, मनदीप द्वितीय और एमए के दीपांशु तृतीय रहे। 800 मीटर में दीपक प्रथम, मोहित द्वितीय और शुभम तृतीय रहे। 1500 मीटर में मोहित प्रथम, दीपक द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे। लंबी कूद में दीपांशु प्रथम, दीपांशु द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। गोला फेंक में अक्षय प्रथम, दीपांशु द्वितीय और शुभम तृतीय रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. तराना नेगी ने किया था। समापन समारोह में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षा के सहायक प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार की देखरेख में हुआ।