लघु सचिवालय में समाधान शिविर में लोगों की शिकायत सुनती सीटीएम सिमरन। डीपीआरओ
सोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में 20 शिकायतें पहुंचीं। सीटीएम सिमरन ने इनकी सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। सीटीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ताओं को समय पर राहत मिले और किसी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। शिविर में विधवा पेंशन, बिजली का बिल माफ कराने, महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत आवंटित प्लॉट, इंतकाल लंबित होने व अन्य शिकायतें आईं। इस मौके पर एससीपी अमित धनखड़, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद