फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मैप्स्को सिटी में गहराई बिजली की समस्या, गुस्साए लोगों ने जड़ा ताला

Tue, 21 May 2024 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के पास मैप्स्को सिटी में बिजली गुल होने से बाहर एकत्रित लोग। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। मैप्स्को सिटी में 10 दिन से बिजली का संकट बना हुआ है। इस समस्या से परेशान लोगों ने एकत्रित होकर सोमवार देर रात मैप्स्को सिटी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके कार्यालय पर ताला जड़ दिया। आरोप था 10 दिन से रात को बिजली आंख मिचौली खेल रही है। प्रबंधन को शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मैप्स्को सिटी में करीब 500 से ज्यादा परिवार रहते हैं। लोगों का आरोप था कि दिन के समय बिजली आपूर्ति ठीक रहती है। 10 दिन से लगातार रात के समय बिजली हमेशा गुल रहती है। बीच में कभी 10 मिनट के लिए बिजली आपूर्ति के लिए होती है तो कभी 20 मिनट के लिए। रात के समय रोजाना गुल हो रही बिजली की वजह से लोग सो भी नहीं पाया रहे। इस संबंध में उन्होंने मामले की शिकायत मैप्स्को सिटी प्रबंधन से की, उसके बावजूद प्रबंधन ने फाजिलपुर पावर हाउस में बिजली घर से बिजली आपूर्ति बंद होने की बात कही। उनका कहना है कि जब शहर व आसपास के क्षेत्र में रातभर बिजली रहती है तो मैप्स्को सिटी में बिजली आपूर्ति करने में क्या दिक्कत है। इस समस्या को परेशान होकर लोगों ने रात को ही कार्यालय पर ताला जड़ दिया। सुबह मैप्स्को सिटी प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे और लोगों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नया बिजली घर स्थापित किया जाएगा। उसके बाद बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पर लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह आंदोलन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

सोनीपत के पास मैप्स्को सिटी में बिजली गुल होने से बाहर एकत्रित लोग। स्रोत: पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें