फोटो 22: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत होने वाले जिला स्तरीय क
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लॉन्चिंग के दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी मुख्य अतिथि व विधायक निखिल मदान विशिष्ट अतिथि होंगे। सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।
अस्पताल प्रशासन की ओर से जिलास्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। नगराधीश डॉ. अनमोल तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, एलईडी, मंच व्यवस्था, महिलाओं के बैठने की सुविधा, पेयजल व शौचालय के साथ सभी व्यवस्थाओं की जांच की।
उन्होंने कहा कि सांसद किरण चौधरी के आगमन से कार्यक्रम को नई दिशा मिलेगी। उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. संदीप लठवाल ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गई है।