फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुरुग्राम से आईं डेकोरेटिव फैंसी लाइटें, रेलवे रोड होगा रोशन

Sun, 05 Apr 2026 05:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के रेलवे रोड पर लगाई गई डेकोरेटिव फैंसी लाइटें। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। रेलवे रोड अब डेकोरेटिव फैंसी एलईडी लाइटों से जगमग होगा। गुरुग्राम से 90 वाट की 36 लाइटें पहुंच चुकी है। विधायक निखिल मदान ने रविवार को नगर निगम की ओर से रेलवे स्टेशन से गीता भवन चौक तक डेकोरेटिव लाइट पोल लगाने के कार्य का निरीक्षण किया।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि 33 लाख की लागत से 36 फैंसी डेकोरेटिव लाइटें लगाने का काम किया जा रहा है। नगर निगम ने अक्तूबर 2025 में 40 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी किया था। दो साल तक इन लाइट्स की मरम्मत और रखरखाव का जिम्मा एजेंसी का होगा। दो दिन में सभी पोल पर लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 मीटर का होगा पोल, 90 वाट की लगाई जाएंगी लाइटें

रेलवे रोड पर सुंदरीकरण के लिए यहां पर पहले से लगी पुरानी एलईडी लाइटों और पोल हटाकर 8 मीटर का लगाया गया है। विधायक निखिल मदान ने बताया कि इन लाइटों के लगने से रोड की सुंदरता बढ़ेगी। पर्याप्त रोशनी होने से सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। रेलवे रोड पर लाइट्स लगाने के बाद उसकी गुणवत्ता को देखते हुए दूसरी जगह पर लाइट्स लगाने का काम किया जाएगा। अभी पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी चल रहा है। इस अवसर पर नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता अनिल वलेचा, नवीन कुमार, कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।

फोटो : सोनीपत के रेलवे रोड पर लगाई गई डेकोरेटिव फैंसी लाइटें। स्रोत: प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें