फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन ढाबे की छत से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल। जीटी रोड नांगल खुर्द के पास स्थित नीलकंठ ढाबे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लेंटर की सटरिंग खोलते हुए छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ढाबे के सुरक्षा गार्ड के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के मथुरापुर के गांव शिवहर का रहने वाला राधेश्याम (35) बिहार के ही ठेकेदार राजेश के पास मजदूर का काम करता था। राजेश फिलहाल नांगल खुर्द के सामने नीलकंठ ढाबे का निर्माण कर रहा है। राजेश ने ढाबे की छत पर लेंटर लगाया था। रविवार को राजेश ने राधेश्याम को लेंटर की सटरिंग खोलने के लिए छत पर भेज दिया। उसे किसी तरह के सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। सटरिंग खोलते हुए राधेश्याम छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड गांव थरिया निवासी राहुल ने मामले की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मामले में राहुल के बयान पर ठेेकेदार राजेश के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
वर्जन
ढाबे पर लेंटर की सटरिंग खोलते हुए छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। ढाबे के सुरक्षा गार्ड ने ठेकेदार पर मजदूर को कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। जिस पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें