फोटो:30: इंद्रा कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरने की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार व
सोनीपत। गांव बहालगढ़ के पास स्थित इंद्र कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरने से राहगीर की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के परिजनों ने इत्फाकिया का बयान दर्ज करवाया है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर के गांव कठिया फिलहाल बहालगढ़ की इंद्रा कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र बहालगढ़ की फैक्टरी में काम करते थे। वह रात में ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने कमरे पर जा रहे थे। जब वह इंद्र कॉलोनी में गांव पलड़ी में पहुंचे तो ग्रामीणों की ओर से बनाए गए मकान का छज्जा उनके ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंचे बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र व जांच अधिकारी रमेश कुमार ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार को मृतक की पहचान रमेशचंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के पिता विजय कुमार के बयान पर इत्फाकिया का बयान दर्ज कर लिया है।
रात को अचानक मकान का छज्जा गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। परिजनों के इत्फाकिया हादसा होने का बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़।