खरखौदा। शहर के गोपालपुर मार्ग स्थित ज्वार के खेत में मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। युवक मूलरूप से बिहार का रहने वाला और फिलहाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों ने उसका शव लेेने से मना कर दिया है। जिस पर पुलिस ने एक संस्था को शव सौंपकर उसका उसका पोस्टमार्टम कराया है।
विदित रहे कि शनिवार को किसान भीम सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके ज्वार के खेतों में एक व्यक्ति का सड़ा हुआ शव पड़ा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। वहीं उसके पास से मिले मोबाइल के नंबरों पर संपर्क किया तो उसकी पहचान बिहार के जिला पूर्णिया के गांव बेलाली निवासी मंगल (25) के रूप में हुई। वह दिल्ली में रहता था और आसपास के क्षेत्र में मजदूरी करता था। मंगल खरखौदा के खेतों में कैसे पहुंचा यह पुलिस पता लगा रही है। वहीं मंगल के परिजनों ने सड़ा हुआ शव लेने से मना कर दिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बिसरा रिपोर्ट मधुबन भिजवा दी। साथ ही शव को जन सेवा दल, करनाल को सौंप दिया। जिससे उसका अंतिम संस्कार करवाया गया।