सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर हरसाना कला रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
जीआरपी से जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि हरसाना कलां रेलवे स्टेशन के पास ही डाउन लाइन किनारे एक पेड़ पर करीब 35 से 35 वर्षीय युवक ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। वह मौके पर पहुंचे। जहां एक पेड़ पर प्लास्टिक की डोरी के फंदा से युवक का शव लटका हुआ था। उसके दोनों पांव जमीन पर लगकर मुड़े हुए थे। जिसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। जीआरपी के थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि हरसाना कला रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या की है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। -महाबीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत।