फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर नहर में फेंका शव

Wed, 23 Jul 2014 12:42 AM IST
सोनीपत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना बरोदा के अंतर्गत आने वाले गांव घड़वाल के एक व्यक्ति का शव हांसी-बुटाना नहर से बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया।

 पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शक के आधार पर पत्नी और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव घड़वाल निवासी सुरेश (56) पुत्र होकमी का शव मंगलवार दोपहर को गांव के समीप से गुजर रही बुटाना-हांसी नहर में मिला। मंगलवार को शव मिलने का खुलासा तब हुआ जब गांव के ही कुछ बच्चे नहर में दोपहर के समय नहाने पहुंचे। बच्चों ने नहर में शव को पड़ा देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त गांव घड़वाल निवासी सुरेश के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के ताऊ के लड़के सुभाष पुत्र ताराचंद के बयान पर पुलिस ने शक के आधार पर मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। मामले के जांच अधिकारी सेसन कुमार ने कहा कि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। अभी पत्नी और पुत्र संजय पर हत्या का शक जाहिर किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है। पता चला है कि सुरेश पिछले कई वर्षों से शराब का आदि था और वह सुबह से लेकर शाम तक शराब पीता था। जिसके कारण उसने अपनी जमीन को भी बेच दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें