फोटो 20: सोनीपत के गांव बेगा के पास अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त सुशील सारवान। स्रोत: सू
गन्नौर। लड़सौली, बेगा, गन्नौर, बड़ी तथा टेहा क्षेत्र में तेजी से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। उपायुक्त सुशील सारवान ने शनिवार को अधिकारियों को इसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने साफ किया कि कॉलोनाइजरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाए। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि बिना स्वीकृत नक्शे और अनुमोदन के किसी भी कॉलोनी में भूखंड न खरीदें। अवैध कॉलोनी में किसी भी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी या शिकायत के लिए लोग सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी काॅम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।