फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीसी ने बच्चों से संवाद कर जानीं भविष्य की योजनाएं

Thu, 04 Jun 2026 05:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त नेहा सिंह से मुलाकात करते बच्चे। स्राेत: सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत लाभान्वित बच्चों ने वीरवार को उपायुक्त नेहा सिंह से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और सरकार की तरफ से प्रदान की जा रही सहायता एवं सुविधाओं के लिए आभार जताया।
उपायुक्त ने बच्चों से संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह पूरी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करें। जिला प्रशासन उनका सहयोग करेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता या अभिभावकों को खो चुके बच्चों के लिए सहारा साबित हुई है। योजना के माध्यम से बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने, सकारात्मक सोच रखने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें