फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएम की रैली को लेकर डीसी ने की बैठक

विज्ञापन
गोहाना में सीएम की रैली स्थल का अ​धिकारियों के साथ निरीक्षण करती उपायुक्त नेहा सिंह। स्रोत : प्
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गोहाना। गोहाना की नई सब्जी मंडी में 29 मार्च को होने वाली सीएम नायब सैनी की धन्यवाद व विकास रैली को लेकर मंगलवार को उपायुक्त नेहा सिंह ने रैली स्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, गोहाना में सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर रैली को लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने ट्रैफिक मैनेजमेंट, क्राउड मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था, स्टेज निर्माण आदि को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष थीम पर रंगोली बनाने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रैली स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस आयुक्त ममता सिंह, डीसीपी कुशल पाल, डीसीपी नरेंद्र सिंह, एडीसी लक्षित सरीन, आयुक्त नगर निगम हर्षित कुमार, गोहाना एसडीएम अंजली क्षोत्रीय, सीटीएम डाॅ, अनमोल, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें