फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिकायतों के चलते खरखौदा अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी

Wed, 24 Dec 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के खरखौदा स्थित सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण करते उपायुक्त सुशील सारवान, साथ
विज्ञापन
खरखौदा। उपायुक्त सुशील सारवान ने एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर के साथ मंगलवार का उपमंडल नागरिक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण करने के साथ ही चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हाजिरी रजिस्टर की जांच की। मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के आदेश देते हुए लापरवाही करने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन




डीसी खरखौदा में होने वाली सीएम की रैली के स्थल पर पहुंचे थे तो सिविल सर्जन डाॅ. ज्योत्सना से उन्होंने कहा कि खरखौदा अस्पताल की बहुत शिकायतें आती हैं। उन्होंने सिविल सर्जन को लगातार अस्पताल का दौरा करके अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लेकर आने की बात कही।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की आपात सेवाओं को 24 घंटे के लिए जारी रखना सुनिश्चित करें। इसके बाद डीसी ने सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों के लिए कंबल तक उपलब्ध न होने के सवाल पर उपायुक्त ने कहा कि उनके संज्ञान में यह आया है। व्यवस्था बनाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जून से आई कई टेस्ट मशीनों के अब तक शुरू न होनेपर उन्होंने कहा कि प्रबंधन को अपने हेड से तत्काल सीपीयू खरीदने के आदेश दिए गए हैं ताकि मरीजों को परेशानी न हो। उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र रंगा को अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें