फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में बिजली कर्मियों ने की भूख हड़ताल

Wed, 24 Dec 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर्ज यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर गोहाना में सिटी सब यूनिट के बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को ऑनलाइन तबादले का विरोध किया। उन्होंने धरना देकर भूख हड़ताल की।
विज्ञापन


यूनियन की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश यादव ने कहा कि बिजली निगम अत्यंत तकनीकी और संवेदनशील आवश्यक सेवाओं से जुड़ा विभाग है। तकनीकी कर्मचारियों के स्थानांतरण से उन्हें नए क्षेत्र की ट्रांसमिशन लाइनों, सब स्टेशनों और उपकरणों की जानकारी नहीं होती जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
यूनियन ने सरकार से 10 हजार रुपये प्रतिमाह जोखिम भत्ता देने, एक्सग्रेशिया पालिसी व पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को समान काम के बदले समान वेतन देने और कौशल रोजगार निगम को भंग करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता यूनिट सचिव सोहन शर्मा और मंच संचालन सब यूनिट सचिव जितेंद्र शर्मा ने किया। धरने पर सत्यवान, पवन, सुनील, मनोज, प्रदीप, नरेंद्र, वीरेंद्र, चोपड़ा, गजराज, जयभगवान, सतीश व धनेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें