फोटो :04: सोनीपत के ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा में अपने प्रशिक्षकों के साथ पदक विजेता पहलव
सोनीपत। राज्यस्तरीय अंडर कुश्ती प्रतियोगिता में चार पहलवानों ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।कुश्ती प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर तक आयोजित की गई। विजेता पहलवानों का शनिवार को अखाड़े में स्वागत किया गया।
युद्धवीर अखाड़ा के प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया ने प्रतियोगिता के 46 किग्रा भारवर्ग में तनिष्का, 53 किग्रा भारवर्ग में निशा और 57 किग्रा भारवर्ग में संध्या ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 68 किग्रा भारवर्ग में मंजू ने कड़े संघर्ष के बाद रजत पदक अपने नाम किया।
बेटियों की उपलब्धियों से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। कुलबीर राणा ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित की जाएगी।
विजेता पहलवानों को सीटीएम डॉ. अनमोल, जिला खेल अधिकारी मनोज यादव, प्रशिक्षक सीमा राणा, समीक्षा खरब, अखाड़ा संचालक देवी सिंह, हिंद केसरी युद्धवीर राणा ने बधाई दी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।