खरखौदा। रंजिश में हमला कर घायल करने के आरोप में युवक की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने अजय और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार सचिन ने कहना कि वह खरखौदा से अपने पुराने मकान को देखने के लिए गोपालपुर गांव जा रहे थे। जब वह मकान की गली में पहुंचे अजय और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया और डंडों से पीटा। इससे वह घायल हो गया। आरोपी वहां से भाग गए। सचिन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद