फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हॉकी में परचम लहराकर लौटीं बेटियों का सोनीपत में जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। हॉकी के मैदान पर हरियाणा का परचम लहराकर लौटीं बेटियों का भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), सोनीपत में जोरदार स्वागत किया गया। पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में 13 से 23 अगस्त तक आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। विजेता टीम में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई), सोनीपत की सात और साई के खेलो इंडिया सेंटर की दो खिलाड़ी शामिल रहीं।
एनसीओई सोनीपत की भव्या, खुशी, तमन्ना, इशिका (गोलकीपर), सुखप्रीत, जैस्मिन और साक्षी ने चैंपियन टीम के लिए शानदार खेल दिखाया। इन खिलाड़ियों ने आक्रमण से लेकर रक्षापंक्ति तक बेहतर तालमेल बनाया। गोलकीपर इशिका ने भी महत्वपूर्ण मौकों पर टीम को मजबूती दी। खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन से हरियाणा ने प्रतियोगिता में खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सुखप्रीत को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और भव्या को बेस्ट डिफेंडर का खिताब मिला। इन दोनों खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन ने भी टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।साई की कार्यकारी निदेशक ऋतु पथिक ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर साई अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जूनियर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली इन खिलाड़ियों से भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

रिया और वंशिका ने भी दिखाया दम
विजेता हरियाणा टीम में साई के खेलो इंडिया सेंटर की रिया और वंशिका भी शामिल रहीं। दोनों ने प्रतियोगिता के दौरान टीम के स्वर्णिम अभियान में योगदान दिया। एनसीओई और खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ियों की मौजूदगी से जूनियर स्तर पर हरियाणा में महिला हॉकी को मिल रही मजबूती भी सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें