फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एमआईएस पोर्टल पर डाटा करना होगा अपलोड, जारी किए निर्देश

Fri, 16 Feb 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कर्मचारियों का स्थानांतरण करने के लिए विभाग की तरफ से जल्द ही ट्रांसफर ड्राइव चलाया जाएगा। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी कर्मचारियों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि डाटा पूर्ण अपलोड नहीं होने की स्थिति में अगर संबंधित पद पर किसी अन्य कर्मचारी का स्थानांतरण हुआ तो स्कूल मुखिया को इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा। जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने इस संबंध में सभी स्कूल मुखिया को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि एमआईएस पोर्टल पर सभी शिक्षकों का डाटा अपलोड किया गया है। कुछ शिक्षक सेवानिवृत्त तो कुछ के तबादले हो जाते हैं। इस स्थिति में उस स्कूल में शिक्षक का पद खाली हो जाता है। एमआईएस पोर्टल पर शिक्षकों के पद और खाली पद दर्शाने होते हैं। जिससे मुख्यालय को एमआईएस पोर्टल से सही जानकारी मिल सके और अपडेट डाटा के आधार पर शिक्षकों के तबादले किए जा सकें। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकेगा। विद्यालय शिक्षा निदेशक से निर्देश मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को एमआईएस पोर्टल पर डाटा अपडेटशन का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
वर्जन
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एमआईएस पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी बीईओ व स्कूल मुखियाओं को अवगत करा दिया गया है। सभी को जल्द कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। जिसे मुख्यालय भेजा जा सके। पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले स्कूल मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें