फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत पहुंचा 3200 यूरिया, नहीं रहेगी किल्लत

विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचा यूरिया का रैक। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
रबी सीजन में यूरिया की किल्लत से बचने के लिए 3200 एमटी खाद का रैक मंगवाया गया है। यह एक-दो दिन के अंदर खाद विक्रेताओं तक पहुंच जाएगा। किसानों को परेशानी न हो सके इसे लेकर कृषि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। रबी सीजन में किसान फसलों की बिजाई में जुटे हुए हैं। जिले में अब 70 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई हो चुकी है, वहीं करीब पांच हजार हेक्टेयर भूमि में सरसों की बिजाई की गई है। ऐसे में नवंबर माह में डीएपी की डिमांड जहां 5 हजार एमटी तक बनी हुई है। वहीं यूरिया की डिमांड 15 हजार एमटी है।
विज्ञापन

खाद की डिमांड के हिसाब से कृषि विभाग लगातार मुख्यालय में रिपोर्ट भेज रहा है। ऐसे में कुछ दिन पहले डीएपी का रैक लगा था। अब यूरिया का रैक लगा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उनका लगातार प्रयास बना हुआ है कि किसी को खाद की किल्लत से न हो सके। नवंबर माह के अंत में अगेती किस्मों की सिंचाई का काम शुरू हो जाएगा। जिसके चलते जिले में यूरिया की डिमांड बढ़ रही थी। जिले में करीब 8 हजार एमटी यूरिया खाद बचा हुआ था। अब 3200 एमटी यूरिया खाद पहुंचने के बाद खाद का स्टॉक बढ़ गया है। इससे किसानों को राहत मिलेगी और उन्हें आसानी से खाद उपलब्ध हो पाएगा। वहीं वर्तमान में जिले में करीब 2 हजार एमटी डीएपी खाद उपलब्ध है। कृषि विभाग ने किसानों का आह्वान किया है कि वह आवश्यकता से अधिक खाद का प्रयोग न करें।
जिले में डीएपी व यूरिया का पर्याप्त स्टॉक है। यूरिया खाद का रैक सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचा है। किसानों का चाहिए कि वह आवश्यकता से अधिक खाद का स्टॉक न करें। खाद की किसी तरह की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें