फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दंगल गर्ल बबीता फोगाट बनीं मां, शिवरात्रि पर घर आई नन्ही परी

Tue, 11 Aug 2026 09:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: दिल्ली के अस्पताल में बेटी संग दंगल गर्ल बबीता फोगाट। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के अखाड़े में देश का नाम रोशन करने वाली और ‘दंगल गर्ल’ के नाम से मशहूर बबीता फोगाट के जीवन में मंगलवार को खुशियों का नया अध्याय जुड़ गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया।
बबीता ने दिल्ली के शालीमार बाग स्थित एक अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बबीता अब सोनीपत में कुमासपुर के पास स्थित एल्डिको काउंटी में परिवार संग रहती हैं। बेटी के जन्म को बबीता फोगाट ने बेहद खास और भावुक पल बताया।
विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए बेटी को मां पार्वती का स्वरूप बताया। उन्होंने लिखा कि महादेव की कृपा से शिवरात्रि के इस पवित्र दिन उनके जीवन में नन्ही परी के रूप में पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है। बबीता ने कहा कि बेटी के रूप में मिला यह सुख उनके और पूरे परिवार के लिए किसी अनमोल आशीर्वाद से कम नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से बेटी को अपना आशीर्वाद देने की अपील की। विदित रहे कि बबीता ने जनवरी, 2021 में बेटे युवराज को जन्म दिया था। बबीता फोगाट देश की चर्चित महिला पहलवानों में शामिल रही हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। उनके संघर्ष और कुश्ती के सफर को फिल्म ‘दंगल’ के माध्यम से देशभर में पहचान मिली। इसके बाद उनकी लोकप्रियता खेल के मैदान से निकलकर घर-घर तक पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें