फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाना बनाते समय सिलिंडर फटा, दीवार गिरने से पड़ोसी की मौत, दंपती समेत तीन झुलसे

Fri, 08 Mar 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव कुंडली में शुक्रवार की सुबह किराये के कमरे में भोजन बनाते समय अचानक छोटा सिलिंडर फट गया। सिलिंडर फटने से दीवार गिर गई जिससे पड़ोस के कमरे में रह रहे फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई और दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। फैक्टरी कर्मी के कमरे में साथ रह रहा युवक भी झुलस गया। दंपती व पड़ोस में रह रहे युवक को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के दरभंगा निवासी रोहित व उनकी पत्नी सुमन गांव कुंडली स्थित संदीप की कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते हैं। कॉलोनी में उनके पड़ोस में बने कमरे में मूलरूप से बिहार के दरभंगा के गांव लोआम निवासी गुलाब अपने गांव के ही इमरान के साथ रहते थे। सुमन शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अपने कमरे में छोटे गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी। रोहित भी कमरे में मौजूद था। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले धमाके के साथ सिलिंडर फट गया जिससे दंपती बुरी तरह से झुलस गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि उनके कमरे की दो दीवारें गिर गईं जिससे पड़ोस के कमरे में रह रहे गुलाब की दीवार के नीचे दबने व पैर के पास झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई और इमरान भी झुलस गया।
आसपास के लोगों ने सुमन, रोहित व इमरान को तुरंत नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। वहां सुमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुंडली थाना पुलिस ने गुलाब के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। अभी घायल सुमन व रोहित के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


तीन माह पहले बेटे को खो चुका था गुलाब

हादसे में काल का ग्रास बना गुलाब तीन माह पहले ही अपने बेटे साहिल को खो चुका है। परिजनों ने बताया कि कुंडली में साहिल क्रेन पर चालक था। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस अभी तक उस दुख को भुला नहीं सका था अब एक और दुख आ गया।

परिवार में तीन बेटी व एक बेटा

गुलाब के परिवार में अब पत्नी के अलावा तीन बेटियां व एक बेटा है। गुलाब की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिवार समझ नहीं पा रहा है कि इस तरह उनके परिवार का मुखिया उनसे बिछड़ जाएगा।

वर्जन

घर में खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल दंपती के बयान दर्ज किए जाएंगे। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें