फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक को किया सम्मानित

विज्ञापन
26jjrp07- झज्जर। स्वीटी मलिक को सम्मानित करते मंत्री कृष्ण बेदी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए फिट इंडिया की नेशनल एंबेस्डर एवं अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वीटी मलिक साइकिलिंग के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति और फिटनेस का संदेश देकर प्रेरणादायक कार्य कर रही हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद स्वीटी मलिक ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य देश के हर युवा को नशे से दूर कर खेलों और फिटनेस से जोड़ना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने भी प्रदेश को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें