राई (सोनीपत)। नेशनल हाईवे-44 पर गांव नांगल खुर्द के पास वाहन की टक्कर से साइकिल सवाल सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने उनके फुफेरे भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
सोनीपत के सेक्टर-27 स्थित मेप्सको सिटी निवासी राहुल त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। उनके साथ उनके ममेरे भाई उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के गांव पैसनिया निवासी विनोद (52) भी सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। सोमवार को दोनों भाई अलग-अलग साइकिल पर ओमैक्स सिटी से सोनीपत आ रहे थे। जब वह नांगल खुर्द फ्लाईओवर के पास पहुंचे एक वाहन ने विनोद की साइकिल में टक्कर मार दी। वह राहगीरों की मदद से उनको नागरिक अस्पताल लेकर गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।