फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: डेढ़ माह में महिला के खाते से निकाले चार लाख रुपये, आरोपियों ने इस तरीके से की ठगी

Thu, 05 Jan 2023 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव गढ़ी सराय उजाले खां की रहने वाली सविता ने बताया कि वह गृहिणी हैं। उनका बैंक खाता गांव गढ़ी सराय नामदार खां स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में हैं। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते में उनके पति चांदराम का मोबाइल नंबर दिया गया है। उनके बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी की गई है।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव गढ़ी सराय उजाले खां की रहने वाली महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने अलग-अलग समय में 4.07 लाख रुपये निकाल लिए। महिला का आरोप है कि उनके खाते से करीब डेढ़ माह के दौरान कई बार ट्रांजेक्शन कर नकदी निकाली गई है। अब उन्हें मामले का पता लगा तो बैंक में शिकायत दी। हालांकि बैंक मैनेजर भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्हें पता लगा है कि उनके अंगूठे के निशान का प्रयोग कर नकदी निकाली गई है। पीड़िता ने सिटी थाना गोहाना में मामले की शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी सराय उजाले खां की रहने वाली सविता ने बताया कि वह गृहिणी हैं। उनका बैंक खाता गांव गढ़ी सराय नामदार खां स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में हैं। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते में उनके पति चांदराम का मोबाइल नंबर दिया गया है। उनके बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी की गई है। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 4.07 लाख रुपये की नकदी निकाल ली है। महिला का कहना है कि 3 जनवरी को उन्हें खाते से नकदी निकाले जाने का पता लगा। जिस पर वह तुरंत बैंक शाखा में गई। वहां जाने पर पता लगा कि उनके खाते से 14 नवंबर, 2022 से 3 जनवरी तक नकदी निकाली गई है। साइबर ठगों ने अक्सर 10 हजार या उससे कम राशि खाते से निकाली है। उन्होंने बैंक में शिकायत दी तो मैनेजर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। 

उन्हें पता लगा कि नकदी निकालने में उनके अंगूठे के निशान का प्रयोग किया गया है। उन्हें शक है कि किसी ने फर्जी तरीके से उनके अंगूठे के निशान का प्रयोग कर नकदी निकाली है। उन्होंने मामले को लेकर सिटी थाना में शिकायत दी। जिस पर सिटी थाना गोहाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
महिला ने धोखाधड़ी कर बैंक खाते से नकदी निकालने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नकदी निकालने में महिला के अंगूठे के फर्जी निशान का प्रयोग करने की बात सामने आई है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें