फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ के घर पेयजल लाइन लीक होने पर ठीक नहीं कराई तो बूस्टिंग स्टेशन का कनेक्शन कटवाया, 12 हजार घरों में ठप हुई सप्

विज्ञापन
सदर थाना बूस्टिंग स्टेशन का काटा गया बिजली कनेक्शन - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के ककरोई रोड पर बिजली निगम के एसडीओ के घर के बाहर कई दिनों से पेयजल लाइन लीक होने पर उसे ठीक नहीं कराया गया। जिसकी शिकायत करने पर पब्लिक हेल्थ कर्मियों ने लोगों को लाइन खुद ठीक कराने की नसीहत दे डाली तो पानीपत में तैनात बिजली निगम के एसडीओ ने स्थानीय बिजली कर्मियों के माध्यम से सदर थाना बूस्टिंग स्टेशन का कनेक्शन कटवा दिया। जिसके चलते ढाई घंटे तक शहर की पांच कालोनियों में पेयजल सप्लाई बाधित रही और 12 हजार घरों में पानी नहीं पहुंचा। इस मामले का पता चलने पर नगर निगम के एक्सईएन ने बिजली निगम के कर्मियों पर कनेक्शन काटने पर एफआईआर कराने के निर्देश दिए तो हड़कंप मच गया और यह विवाद शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के कार्यालय तक पहुंचा। जिसके बाद एसडीओ का पानी का कनेक्शन कटवाया गया और बिजली सप्लाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन

शहर के ककरोई रोड पर बिजली निगम के एसडीओ रहते हैं जो इस समय पानीपत में तैनात हैं। उनके घर के सामने पेयजल लाइन कई दिनों से लीक थी, जिसके चलते आसपास के घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी। इसके अलावा गली में भी पानी भर जाता था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर कॉलोनी के लोगों ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को शिकायत की तो पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी लाइन को चेक करने पहुंचे। वहां एसडीओ के परिजनों को कर्मियों ने खुद ही लाइन ठीक कराने की नसीहत दे डाली और वहां से वापस लौट गए। जिसके बाद बिजली निगम के एसडीओ ने स्थानीय बिजली कर्मियों को पूरा मामला बताया और पब्लिक हेल्थ के सदर थाना बूस्टिंग स्टेशन का कनेक्शन कट करा दिया। बिजली का कनेक्शन कटने से शहर के महलाना रोड, अशोक विहार, मालवीय नगर, विवेकानंद, गढ़ी घसीटा, विकास नगर की पानी की सप्लाई शुक्रवार सुबह को लगभग 8.30 बजे बंद हो गई। जिसके चलते 12 हजार घरों में सप्लाई ठप रही और पानी सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान रहे। इसके बाद पब्लिक हेल्थ के जेई सतपाल योगी ने मामले की सूचना नगर निगम के एक्सईएन व चीफ इंजीनियर को दी। इस पर एक्सईएन अशोक रावत ने पब्लिक हेल्थ के जेई को बिजली निगम कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा तो हड़कंप मच गया।
मामला शहरी निकाय मंत्री दफ्तर तक पहुंचा
मामला शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के कार्यालय तक भी पहुंच गया और उसके बाद एसडीओ के घर का पानी का कनेक्शन कटवाया गया। इसके साथ ही बिजली सप्लाई शुरू करा दी गई। बिजली कनेक्शन कटा होने के कारण 11 बजे तक पेयजल सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

एसडीओ ने नंबर ही गलत बता दिया
इस पूरे मामले में जब पानीपत में तैनात एसडीओ से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने कहा कि यह एसडीओ का नंबर नहीं है। जबकि पानीपत बिजली निगम में एसडीओ के नाम से वह मोबाइल नंबर ही उनके पास है, जिसपर फोन किया गया था।
बिजली निगम की ओर से एक एसडीओ के कहने पर बेवजह कनेक्शन कटवाना गलत है। इसके लिए पब्लिक हेल्थ के अफसरों को एफआईआर के निर्देश दिए हैं। इस मामले में पूरी जांच कराई जा रही है और उसके बाद डीसी को भी पत्र लिखेंगे।
-अशोक रावत, एक्सईएन नगर निगम
बिजली निगम पानीपत में तैनात एसडीओ मकान कर निर्माण करा रहे हैं। उस दौरान पानी की लाइन डैमेज हो गई थी। एसडीओ के फोन आने पर सदर थाना बूस्टिंग स्टेशन की बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद की गई थी। लाइन ठीक होने के बाद बिजली सप्लाई शुरू करा दी गई।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, जेई बिजली निगम

विकास नगर में एसडीओ के घर के पानी का कनेक्शन काटते पब्लिक हेल्थ के कर्मी- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें