फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम-बैंक खाली, आज नकदी मिलने की उम्मीद

Sun, 27 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
खाली एटीएम। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
दो दिन की छुट्टी के कारण जिले के सभी एटीएम खाली हो चुके हैं। वहीं, बैंकों में भी कैश पहले ही खत्म हो चुका है। इस कारण रविवार को कैश की तलाश में उपभोक्ता भटकते नजर आए। सोमवार को बैंकों में पैसे मिलने की उम्मीद है। जिले के 284 एटीएम में से 280 एटीएम शनिवार को ही खाली हो गए थे, जबकि बचे चार अन्य भी भीड़ को नहीं झेल पाए और शनिवार रात होते-होते खाली हो गए। रविवार को एटीएम पूरी तरह खाली रहे। 
विज्ञापन


रोजाना 35 करोड़ की जरूरत
लीड बैक मैनेजर नरेंद्र शर्मा के अनुसार, बैंकों व एटीएम के लिए रोजाना करीब 35 करोड़ रुपये की जरूरत है। देखना यह होगा कि सोमवार को कितना कैश पहुंचेगा। उसी के हिसाब से बैंक और एटीएम में पैसे डाले जाएंगे।

भीड़ कम होने की उम्मीद
दो हजार के नोट के कारण भीड़ कम नहीं हो रही थी। अब पांच सौ रुपये का नोट भी एटीएम में आ चुका है। इससे लोगों की भीड़ कम होने की उम्मीद है। 

श्रमिकों के तीन दिन तक फ्री में खोले जाएंगे खाते
लीड बैक मैनेजर नरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि अभी तक भी जिन फैक्टरी वर्कर के बैंकों में खाते नहीं हैं, तीन दिन तक सभी बैंकों में खाते खोले जाएंगे। इसके लिए बैंक अधिकारियों को हिदायत दी गई कि वे फैक्ट्रियों में जाकर श्रमिकों को जागरूक करें। इसके लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी कुंडली व गोहाना में योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें