फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीटीएम साहब! रास्ते और पानी के खाल पर हुआ कब्जा छुड़वा दो

Fri, 03 Jul 2026 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर के दौरान जन​शिकायतें सुनती नगराधीश सिमरन। स्रोत: सू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश सिमरन ने 10 शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। जिनका समाधान नहीं हो सका उन पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान गांव बड़वासनी निवासी साहिल ने खेत में रखे ट्रांसफार्मर को ठीक करवाने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, गांव जुआं निवासी राजकुमार ने खेत के रास्ते और पानी के खाल को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

चिटाना के ग्रामीण ने झुके हुए खंभे को सीधा करवाने व ढीले पड़े तारों को खिंचवाने की शिकायत की। इसके अलावा फैमिली आईडी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व, बिजली तथा अन्य शिकायतें भी आईं।
विज्ञापन

सीटीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके। इस अवसर पर एसीपी राजपाल सिंह, तहसीलदार कीर्ति सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें