फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनूप सिंह के रोड शो में में उमड़ा जन सैलाब

Fri, 24 May 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
23जेएनडी21 : सोनीपत लोकसभा में रोड शो के दौरान लोगों का अ​भिवादन स्वीकार करते अनूप सिंह दहिया।
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अनूप सिंह दहिया ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वीरवार को लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग उमड़े और जगह-जगह उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

अनूप सिंह दहिया ने कहा कि इस मेगा रोड शो में जितना जनसैलाब उमड़ा है, उससे इस बात पर मोहर लग गई है कि इनेलो सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में जीत रही है। अनूप सिंह दहिया ने पूरी लोकसभा ने मेगा रोड शो करके अपने धुआंधार और प्रचार प्रक्रिया को समाप्त किया। रोड शो में 500 से अधिक चार पहिया वाहन शामिल रहे। रोड शो इतना जबरदस्त था कि जाम भी लग गए। अनूप सिंह दहिया ने कहा की चुनाव में इनेलो पार्टी को इतने वोट डलवाने है कि विरोधी भी आश्चर्य में रह जाएं। दहिया ने कहा कि आप को अब आखिरी दो दिन आराम से नहीं बैठना है। अपने गांव में एक-एक मतदाता के घर जाना है, ताकि हम संसद में किसान, मजदूर की आवाज बन सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें