फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रक्षाबंधन पर्व पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, लगा जाम

Tue, 29 Aug 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :44: सोनीपत के गीता भवन चौक के पास जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले ही लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। खरीदारी के लिए लोग बाजारों में उमड़ पड़े। इससे हर जगह जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर बाजार में राखियों के साथ ही अन्य सामान के स्टॉल लगे थे। मिठाइयां, मेवे की दुकानों व गिफ्ट गैलरियों में भीड़ लगी थी। शहर की हर मुख्य सड़क व बाजार में जाम लगा था। खरीदारी के लिए लोग मंगलवार सुबह से ही बाजार में उमड़ पड़े थे। शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट, रेलवे रोड, सेक्टर-14 मार्केट, मंडी क्षेत्र व अन्य बाजारों में भीड़भाड़ की स्थिति थी। शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। ओल्ड डीसी रोड, कच्चे क्वार्टर के पास, गीता भवन चौक, सेक्टर-14 मार्केट के पास, गोहाना रोड फ्लाईओवर पर ककरोई चौक के पास, मुरथल अड्डा चौक पर वाहन चालकों को खासी दिक्कत हुई। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को गंतव्य की तरफ रवाना किया। एसीपी ट्रैफिक रमेश जागलान ने बताया कि पर्व पर लोग काफी संख्या में सड़कों पर आ गए थे। जिसके चलते वाहन चालकों को कुछ परेशानी हुई। पुलिस टीम लगातार उन्हें निकालने में लगी रही।

फोटो :44: सोनीपत के गीता भवन चौक के पास जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें