फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत किसानों को मिलेंगे 100 सुपर सीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत जिला के किसानों को 100 और सुपर सीडर अनुदान पर देने का निर्णय लिया है। जिससे किसान फसल अवशेषों के प्रबंधन में अपनी अहम भूमिका निभा सके। यह सुपर सीडर उन किसानों को दिए जाएंगे जिन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत 31 अगस्त 2022 तक विभागीय पोर्टल पर सुपर सीडर के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा ने बताया कि इस स्कीम के तहत 31 अगस्त 2022 तक जिले के 769 किसानों ने सुपर सीडर लिए आवेदन किया था, लेकिन उस समय हरियाणा सरकार ने अनुदान पर 100 सुपर सीडर किसानों को देने का लक्ष्य जिला का दिया गया था, जिनका चयन ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय पहले किसान यूनियन ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था कि किसानों को और सुपर सीडर दी जाएं।
उपायुक्त ललित सिवाच के प्रयासों से सरकार ने यह फैसला लिया कि जिले में 100 सुपर सीडर मशीनें किसानों को दी जाएं। उन्होंने बताया कि यह मशीनें उन किसानों को दी जाएंगी, जिनका चयन जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी द्वारा प्रतीक्षा सूची के आधार पर किया गया था। इन सब किसानों की सूची सहायक कृषि अभियंता कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है और इन किसानों को विभाग की तरफ से दूरभाष पर सूचित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा ने बताया कि सभी पात्र किसान अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पटवारी रिपोर्ट तहसीलदार मोहर सहित, पासबुक, स्वयं घोषणा पत्र की प्रतियां सहायक कृषि अभियंता कार्यालय राई में जमा करवाएं। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर कार्यालय की तरफ से किसान को परमिट जारी किए जाएंगे। जिसके बाद किसान अपनी सुपर सीडर मशीन खरीद सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें