फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: गांव मेहंदीपुर के निखिल को मारी छह गोलियां, दस गंभीर मामलों में नामजद मृतक

Mon, 10 Apr 2023 12:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव मेहंदीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक को रंजिश के चलते बदमाशों ने छह गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक निखिल दस गंभीर मामलों में नामजद है। 
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव मेहंदीपुर में अस्थाई अनाज मंडी के पास हिस्ट्रीशीटर निखिल की छह गोलियां मारकर हत्या कर दी। वह चाय की दुकान के पास गया था। बताया गया है कि इसी दौरान दो बाइक पर पहुंचे हमलावरों ने ताबड़तोड़ छह गोली मारकर निखिल की हत्या कर दी और भाग गए। सूचना के बाद मुरथल थाना व सीआईए-2 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक का गांव की सरपंच के परिवार संग झगड़ा चल रहा था। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
गांव मेहंदीपुर निवासी निखिल सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव के बाहर अस्थाई अनाज मंडी के निकट चाय की दुकान पर गया हुआ था। बताया गया है कि उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार-पांच हमलावर मौके पर पहुंचे और आते ही निखिल पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उसने बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन कई गोली लगने से वह वही गिर गया। उसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।

यह भी पढ़ें- Jhajjar: युवक ने पत्नी व दो बच्चों को मौत के घाट उतारा, फंदा लगाकर खुद ने दी जान, मृतकों के गले पर मिले निशान
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक निखिल का गांव की सरपंच के परिवार संग झगड़ा चल रहा था। वह 10 से अधिक मामलों में नामजद था। उसे पिछले दिनों 22 फरवरी के ही अवैध हथियार सहित पकड़ा था। वह फिलहाल जमानत पर था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें