फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप: सफाई कर्मी की शिकायत, चेक बाउंस करा जेल भेजने की धमकी देता है आरोपी

Sat, 22 Apr 2023 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

महिला का आरोप है कि आरोपी कभी भी उसके घर में घुस जाता है और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता है। साथ ही धमकी देता है कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। महिला का कहना है कि उसे हर समय जान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने जेठ के बेटे पर दुष्कर्म करने व घर से उसका हस्ताक्षर किया चेक चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। जिसके चलते अक्सर उसके जेठ का बेटा घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करता है। वह उसके हस्ताक्षर किए चेक को बाउंस कराकर उसे जेल में भिजवाने की धमकी देता है। महिला के बयान पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह सफाई कर्मी हैं और उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके जेठ का बेटा शादी शुदा है और उसे नाजायज परेशान करता है। वह उसके घर में घुसकर उसका हस्ताक्षर किया चेक चोरी कर ले गया था। जिसके बाद से वह धमकी देता है कि उसे बैंक खाते में लगाकर बाउंस करा लेगा और उसे जेल भिजवा देगा।

महिला का आरोप है कि आरोपी कभी भी उसके घर में घुस जाता है और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता है। साथ ही धमकी देता है कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। महिला का कहना है कि उसे हर समय जान का खतरा बना रहता है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे पांच साल पहले 80 हजार रुपये लिए थे। वह रुपये भी नहीं दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर उसने पुलिस आयुक्त को मामले की शिकायत दी थी। जिस पर जांच के बाद अब सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें