फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में तेजधार हथियार से विधवा की हत्या, सुबह कमरे में गया बेटा तो पड़ी थी मां की लाश

Thu, 14 Jan 2021 08:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

हरियाणा में सोनीपत के गांव बुटाना में विधवा की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। विधवा के चेहरे और गर्दन पर पांच-छह वार किए गए हैं। गुरुवार सुबह बेटा उठकर कमरे में गया तो मां को लहूलुहान देखा। सूचना मिलने पर बरोदा थाना प्रभारी बदन सिंह और बुटाना चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। बेटे ने पुरानी कहासुनी के चलते गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव बुटाना निवासी संतोष (45) के पति नफे सिंह की 2006 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। संतोष की बेटी शादीशुदा है और बेटा तेजवीर और शंकर अविवाहित हैं। शंकर बाहर नौकरी करता है जबकि तेजवीर मां के साथ गांव में रहता है। तेजवीर ने बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को बताया कि बुधवार रात खाना खाने के बाद उसकी मां संतोष मकान के अंदर अपने कमरे में जाकर सो गई थी। 

वह स्वयं गली के साथ वाले कमरे में सोया था। तेजवीर सुबह करीब 10-11 बजे कमरे में गया तो उसकी मां लहूलुहान हालत में मृत पड़ी मिली। संतोष की गर्दन, मुंह व नाक पर धारदार हथियार से पांच-छह वार किए गए हैं। तेजवीर का आरोप है कि उनके परिवार की गांव के ही काला व नान्हू के साथ कई माह पहले कहासुनी हो गई थी। तेजवीर ने शक जताया है कि काला व नान्हू ने उसी कहासुनी की रंजिश में उसकी मां की हत्या की है। 
विज्ञापन

 
गांव बुटाना में महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई। महिला कमरे में अकेली सो रही थी। महिला के बेटे ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर पटाक्षेप किया जाएगा। - बदन सिंह, थाना प्रभारी गोहाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें