फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के सिपाही अदालत में पेश, मिली जमानत

Thu, 07 Jul 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
अदालत का फैसला
विज्ञापन
दो दिन पहले गाजियाबाद को चकमा देकर फरार हुए धोखाधड़ी के आरोपी के मामले में गिरफ्तार सिपाहियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से तीनों सिपाहियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को ही पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई है। बताया गया है कि दिल्ली तथा यूपी में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि गाजियाबाद पुलिस के तीन सिपाही सोमवार को संजीव दीक्षित निवासी दिल्ली को सोनीपत स्थित जिला अदालत में लाए थे। कुंडली थाने में वर्ष 2013 में दर्ज एफआईआर नंबर 212 के मामले में उसकी अदालत में पेशी होनी थी। पेशी से पूर्व संजीव दीक्षित की हथकड़ी सिपाहियों ने खोल दी थी। इसी दौरान संजीव पेशाब का बहाना बनाकर बाहर आ गया। हनुमान मंदिर वाली सड़क से संजीव गाडिय़ों की आड़ में मौके से फरार हो गया था।

तीनों सिपाही आशीष कुमार, धीरज कुमार, अरुण कुमार इसके बाद वापस चले गए थे। मंगलवार को वापस आकर उन्होंने कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर संजीव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं, तीनों सिपाहियों के खिलाफ लापरवाही का मामला भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें