फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हादसा: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, मामा-भांजी की मौत, 12 साल का बच्चा डूबा, तलाश जारी

Tue, 26 Apr 2022 06:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गुरुग्राम एनसीआर चैनल नहर के पुल पर ईंट से भरे ट्रक को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। कार सवार खांडा गांव से महिला सुमन, उसके बेटे तरुण व मामा कृष्ण को लेकर सोनीपत जा रहा था। कार सवार संदीप बचकर बाहर निकला। लोगों ने सुमन व उसके मामा कृष्ण के शव को बरामद किया। बच्चे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में खांडा से झरोठ आ रही सेंट्रो कार एनसीआर वाटर चैनल नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला व उसके मामा की मौत हो गई और महिला का 12 वर्षीय बेटा डूब गया। चालक कार से जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब रहा। चालक को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर नहर में बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। रात तक उसका पता नहीं चल पाया था। वहीं पुलिस ने मामा-भांजी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार तीसरे पहर गांव खांडा निवासी संदीप अपनी सेंट्रो कार लेकर झरोठ गांव की तरफ जा रहा था। उसकी कार में उनके गांव की सुमन (32), उसका बेटा तरुण (12) व सुमन का मामा जींद के गांव ईंटल कलां का कृष्ण (45) सवार थे। बताया जा रहा है कि मामा-भांजी व उसका बेटा खरखौदा जाने के लिए निकले थे। उन्हें गांव के अड्डे पर संदीप मिल गया। वह उसकी कार में सवार हो गए।
विज्ञापन


संदीप खरखौदा जाने से पहले सीएनजी लेने के लिए झरोठ की तरफ चल दिया। जब वह खांडा व झरोठ गांव के पास से होकर गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर के पास पहुंचे तो अचानक सामने से ईंट से भरा ट्रक आ गया। बताया गया है कि ट्रक को बचाने के प्रयास में संदीप कार से संतुलन खो बैठा। इससे कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। संदीप मशक्कत के बाद कार से बाहर निकला और उसने राहगीरों से मदद मांगी।

इस पर लोग नहर में कूद गए। लोगों ने कार से सुमन व कृष्ण को बाहर निकालकर खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार तरुण पानी में डूब गया। उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

सूचना मिलते ही खांडा गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तरुण की नहर में तलाश शुरू की, लेकिन रात तक तरुण का पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने मामा-भांजी के शवों को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया, जहां बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन

 

कार के नहर में गिरने से महिला व उसके मामा की मौत हो गई है। महिला के बेटे की नहर में तलाश की जा रही है। - जसपाल सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें