फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: चिकन शॉप संचालक पर हमला कर तीन हजार रुपये लूटे, गांव बाघडू के पास हुई वारदात

Tue, 17 Jan 2023 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव ठरू-उल्देपुर निवासी सुमित ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव बाघडू के पास चिकन शॉप चलाते हैं। रात करीब आठ बजे वह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक दुकान पर आए। वह चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे। उनके से एक युवक ने आते ही उनके सिर में पीछे से डंडा मार दिया।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव बाघडू के पास चिकन शॉप संचालक पर हमला कर दो नकाबपोश बदमाश तीन हजार रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल दुकानदार को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया।
विज्ञापन


गांव ठरू-उल्देपुर निवासी सुमित ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव बाघडू के पास चिकन शॉप चलाते हैं। रात करीब आठ बजे वह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक दुकान पर आए। वह चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे। उनके से एक युवक ने आते ही उनके सिर में पीछे से डंडा मार दिया। जिससे उन्हें चक्कर आ गया। युवकों ने उनके गल्ले से करीब तीन हजार रुपये लूटे और गांव रतनगढ़ की तरफ भाग गए। सिर में चोट होने के चलते उन्हें अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सुमित के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें