फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25.5 किलो चूरापोस्त के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो मादक तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपियों को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 25.500 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पहला मामला
सीआईए सोनीपत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी विक्की निवासी जुरावनपुर जिला वैशाली बिहार फिलहाल विकास नगर पानीपत को गिरफ्तार किया है। सीआईए की टीम जीटी रोड कुराड़ मोड़ की सीमा में गश्त पर थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे विक्की को काबू किया गया। उसके कब्जे से 24 किलो चूरापोस्त मिला। बताया जाता है कि विक्की यह चूरापोस्त उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

दूसरा मामला
सीआईए सोनीपत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहतास निवासी लड़सौली जिला सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस टीम ने रोहतास को जीटी रोड स्थित लकी ढाबा के पास से गिरफ्तार किया था। रोहतास के कब्जे से 1.5 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया है। वह भी इसे उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें