फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ की टीम ने मोबाइल लूटने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपी दीपांशु और मोहित निवासी आनंद नगर, शहर सोनीपत के रहने वाले हैं। सीआईए स्टाफ  में नियुक्त मुख्य सिपाही अजमेर सिंह बुधवार को टीम के साथ इंडस्ट्रियल एरिया सोनीपत की सीमा में मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दो युवक बाइक पर संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। उन्हें काबू करके नाम और पता पूछा तो अपनी पहचान दीपांशु और मोहित निवासी आनंद नगर शहर सोनीपत के रूप में दी। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार किया।

उन्होंने बताया कि 24 मार्च को आनंद नगर की सीमा से एक महिला से मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों के बताए अनुसार लूटे गए मोबाइल को और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें