शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक युवती को नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुराचार कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक युवती ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पानीपत निवासी नीरज ने उसे बीस जनवरी को किसी कार्य के पानीपत बुला लिया। जब वह उसके पास गई तो उसने खाने में कोई नशीला पदार्थ दे दिया और उसके साथ दुराचार किया और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में इस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ लगभग आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ दुराचार किया। शहर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर पानीपत निवासी नीरज, पिंकी, आशीष, जयबीर, संदीप, शहजाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
नाबालिग के साथ दुराचार
नरवाना। सदर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 25 अगस्त को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाहर गए थे। उसकी 14 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। गांव राजगढ़ ढोबी निवासी दीप गांव में बिजली का काम करता है। दीप ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी लड़की को घर के बाड़े में उठाकर ले गए और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने पिता के बयान पर दीप व उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।