फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में NH 44 पर दर्दनाक सड़क हादसा: दिल्ली के नेत्र चिकित्सक की मौत, वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

Thu, 01 Jun 2023 10:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में वाहन की टक्कर से दिल्ली के नेत्र चिकित्सक की मौत हो गई।बुधवार को वह अपनी बहन दिल्ली के प्रीतमपुरा की रहने वाली कोमल व बहनोई डॉ. नीरज चौधरी के साथ राई उप तहसील में आए थे। वह उप तहसील में जमीन की रजिस्ट्री के संबंध में आए थे।
विज्ञापन
थाना राई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई उप तहसील के पास वाहन की टक्कर से दिल्ली के नेत्र चिकित्सक की मौत हो गई। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। राई थाना पुलिस ने चिकित्सक के साले के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पत्नी व साले संग जमीन की रजिस्ट्री कराने के सिलसिले में आए थे राई उप तहसील
दिल्ली के डॉ.मुखर्जी नगर निवासी राजीव डाबर ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह फरीदाबाद में अपना व्यवसाय करते हैं। बुधवार को वह अपनी बहन दिल्ली के प्रीतमपुरा की रहने वाली कोमल व बहनोई डॉ. नीरज चौधरी के साथ राई उप तहसील में आए थे। वह उप तहसील में जमीन की रजिस्ट्री के संबंध में आए थे। डॉ. नीरज चौधरी दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में नेत्र चिकित्सक थे।

सिर में चोट के चलते बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में कराया भर्ती
राजीव डाबर ने बताया कि उन्होंने राई उप तहसील के सामने पार्किंग नहीं होने के चलते अपनी कार को पास ही एक होटल परिसर में खड़ा कर दिया था। देर शाम वह उप तहसील से बाहर निकले थे। बारिश के चलते हाईवे पर पानी भर गया था। जिस पर वह एक राहगीर से लिफ्ट लेकर कार को लेने के लिए कुछ दूर स्थित होटल परिसर में चले गए। उनकी बहन व बहनोई पैदल ही आ रहे थे।
विज्ञापन


दिल्ली के प्रीतमपुरा के रहने वाले थे डॉ.नीरज चौधरी, राई थाना पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम
जब वह कार लेकर बाहर आए तो उनकी बहन ने आवाज देकर बताया कि उनके बहनोई का एक्सीडेंट हो गया है। कोई वाहन पीछे से टक्कर मारकर भाग गया है। टक्कर लगने से उनके बहनोई के सिर में गहरी चोट लगी थी। जिस पर वह उन्हें लेकर तुरंत बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने राजीव डागर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें